Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

तमिलनाडु में अवैध शराब से हुई मौतों को लेकर जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को लिखा पत्र

उन्होंने पत्र में लिखा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साध रखी है। इस मामले में इंडी गठबंधन को डीएमके की सरकार को सीबीआई जांच की मांग करते हुए संबंधित मंत्री से इस्तीफे की मांग करनी चाहिए।

24 Jun 2024

तमिलनाडु में अवैध शराब से हुई मौतों को लेकर जेपी नड्डा ने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे को लिखा पत्र

नई दिल्ली। तमिलनाडु में अवैध शराब से हुई मौतों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में लिखा कि कांग्रेस ने इस मुद्दे पर चुप्पी क्यों साध रखी है। इस मामले में इंडी गठबंधन को डीएमके की सरकार को सीबीआई जांच की मांग करते हुए संबंधित मंत्री से इस्तीफे की मांग करनी चाहिए।

नड्डा ने पत्र में लिखा, "मैं हैरान हूं कि जब इतनी बड़ी आपदा हुई है, तो आपके नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी ने इस पर चुप्पी साध रखी है। इस समय, भाजपा और पूरा देश मांग करता है कि कांग्रेस द्रमुक-इंडी गठबंधन सीबीआई जांच कराने के लिए तमिलनाडु सरकार पर दवाब डालें। तमिलनाडु के मंत्री मुथुस्वामी को मंत्री पद से तुरंत हटाया जाना चाहिए"।

पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब घटना के पीड़ित परिवारजनों से राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा मिलने जाएं और उनकी आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि कम से कम इस मुद्दे पर अपनी आवाज उठाने का साहस जुटाएं न कि अपमानजनक चयनात्मक, पाखंडी चुप्पी बनाए रखें। इस मुद्दे पर हमारे नेताओं ने संसद परिसर में प्रेरणा स्थल के अंदर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने इस "राज्य प्रायोजित आपदा" के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में इंडी गठबंधन के सदस्यों को भी शामिल होना चाहिए।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News